- Hindi News
- बेटे की तलाश में टोल नाकों की फुटेज खंगाल रहे इनेलो नेता
बेटे की तलाश में टोल नाकों की फुटेज खंगाल रहे इनेलो नेता
एमसी कॉलोनी स्थित मकान से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता इनेलो नेता देवेंद्र गुर्जर के बड़े बेटे, पुत्रवधु और उनके पोते का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
कारका अभी तक पता नहीं लग पाया है
वहीं,कार के बारे में भी कोई जानकारी नहीं लगी है। वहीं, इनेलो नेता देवेंद्र टोल और नाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। इस मामले में पुलिस के सामने बड़ा सवाल यह है कि क्या इनेलाे नेता के बेटे का अपहरण हुआ या वह अपनी मर्जी से घर से फरार हुआ है। पुलिस देवेंद्र के रिश्तेदारों के घर जाकर जानकारी जुटा रही है। इस मामले में देवेंद्र का कहना है कि उनकी किसी से कोई भी तो दुश्मनी है और ही रंजिश।
गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के इनेलो के नेता देवेंद्र के बड़े काजल चौधरी, पुत्रवधु अमिता और करीब तीन वर्षीय पोता महताब घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। साथ ही घर से गाड़ी भी गायब थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद तीनों के बारे में कोई सूचना नहीं मिलने पर इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी गई थी।