पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बसों को िमले नए पहिए

रोडवेज बसों को िमले नए पहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसारसे रोडवेज बसों में सफर करने वालों के लिए खुशी की बात है। अब उन्हें बसों के लिए रोडवेज परिसर में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज प्रशासन ने टायरों की कमी के कारण खड़ी बसों को भी सड़कों पर उतारने की व्यवस्था कर दी है। करीब 100 नए टायरों की व्यवस्था के बाद यात्रियों को निर्धारित समय सीमा में अपने गन्तव्य तक पहुंचने का अवसर मिलेगा तो साथ में बसों के घूमते पहिए से विभाग का खजाना भी बढ़ेगा। प्रदेश के कई डिपो काफी समय से टायरों की कमी से जूझ रहे थे। इसके कारण कई डिपो की बसें रफ्तार भरने की बजाए रोडवेज परिसरों में खड़ी रहती है। इनकी शिकायतें कई बार कई डिपो महाप्रबंधकों ने चंडीगढ़ मुख्यालय को भेजी। टायरों की कमी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय ने हर डिपो को आवश्यकता के अनुसार टायर भेजने का विचार किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बढ़ेगा - टायर आने से ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के चक्करों की संख्या बढ़ा दी जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सफर करने वालों का सहूलियत होगी। टायरों की कमी के चलते रोडवेज बसे गांवों में कम चक्कर लगा रही थी।

और ज्यादा िमलेगी सुविधा

बसोंके कम दौड़ने के कारण अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों से शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी समय पर स्कूल, कॉलेज या फिर ट्यूशन सेंटर नहीं पहुंच रहे थे। इसके चलते उनकी पढ़ाई बाधित होती थी। अब नए टायर जाएंगे तो जो बस टायर के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी होती थी वो सड़कों पर दौड़ेंगी।

राजस्व में भी होगी बढ़ोतरी

बसोंके अधिक आवागमन होने से जहां लोगों को सहूलियत होगी साथ में विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी होंगी। विभागीय अधिकारियों की माने तो जिन गांवों में कम बसें दौड़ रही है वहां बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे रोडवेज का राजस्व तो बढ़ेगा ही बसों की कमी पर लोगों का विरोध भी कम होगा।

बसों का पहिया तेजी से दौड़ता रहे है और यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी तरह की असुविधा हो इसी बात का ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए करीब 100 नए टायरों का प्रपोजल चंडीगढ़ मुख्यालय को भेज दिया गया है। जल्द ही नए टायर हिसार डिपो में पहुंच जाएंगे। प्रयास कर रहे है यात्रियों को बेहतरीन सुविधा मुहैया हो सके।\\\'\\\' कुशलकटारिया, महाप्रबंधकहिसार डिपो

हिसार डिपो की कर्मशाला में रखे पुराने टायर। अब इनस