- Hindi News
- बाइक सवार को गोली मारने में दो युवक गिरफ्तार
बाइक सवार को गोली मारने में दो युवक गिरफ्तार
गांवसातरोड खुर्द में पुराने विवाद के कारण 10 अगस्त को एक बाइक सवार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
कैंट चौकी प्रभारी कृष्णलाल ने बताया कि मामले में सातरोड खुर्द निवासी रविंद्र उर्फ वकील और सुनील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। कृष्णलाल ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल कार और हथियार की बरामदगी की जाएगी।
पुलिस दोनों आरोपियों को कार बरामद करने के लिए सालासर और हथियार के गुड़गांव लेकर जाएगी। गौरतलब है कि करीब आठ दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर सातरोड़ के शमशेर उर्फ सुमेर सिंह बाइक से गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में गांव के ही रविंद्र उर्फ वकील और सुनील ने सुमेर पर गोली चला दी थी। गोली सुमेर के हाथ में लगी थी। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था।