पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोली से घायल बच्चे के इलाज के लिए सहायता मांगी

गोली से घायल बच्चे के इलाज के लिए सहायता मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | गांवभगाना में 25 अगस्त को गांव के ही देवेन्द्र और उसके तेरह वर्षीय बेटे राहुल को गोली मारने के मामले में परिजनों ने राहुल के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। लघु सचिवालय में धरने पर बैठे राहुल के परिजनों ने जिला प्रशासन से राहुल के इलाज का खर्च उठाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वे राहुल के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ है। राहुल का इलाज शहर के एक अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में फरार चल रहे आरोपी मनदीप को पुलिस प्रशासन ने बुधवार को वांछित अपराधी घोषित किया था।