बस की चपेट में आने से युवक की मौत
हिसार | बीतीरात रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति सूरेवाला चौक से पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि गांव सूरेवाला निवासी 32 वर्षीय कुलदीप की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुलदीप की सूरेवाला चौक पर टायर पंक्चर की दुकान है। वह बुधवार शाम दुकान बंद करके पैदल घर जा रहा था। इसी बीच मुख्य मार्ग पर रोडवेज की एक बस ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे घायल अवस्था में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।