धोखाधड़ी का आरोपी रिमांड पर भेजा
हिसार | पुलिसने धोखाधड़ी के आराेपी गांव भकलाना के मंदीप को गिरफ्तार किया है। आजादनगर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह उनकी टीम ने आरोपी को गुरुवार को न्यायिक दंडाधिकारी रजत वर्मा की अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस संबंध में गांव चौधरीवास के संदीप ने 8 नवंबर 2011 को पुलिस शिकायत देकर कहा था कि मंदीप ने उसे सिंगापुर भेजने का झांसा देकर 4 लाख रुपये हड़प लिए थे। जब उसने काम पूरा होने पर रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी मिली। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।