- Hindi News
- िमर्जापुर में किसान पर गोली चलाने वाला जेल गया
िमर्जापुर में किसान पर गोली चलाने वाला जेल गया
हिसार| खेतोंमें बनी झोपड़ी के सो रहे किसान पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता चन्द्रभान ने बताया कि जींद के गांव इगराह निवासी भूपेन्द्र को जेल भेजा गया है। गांव मिर्जापुर निवासी धर्मपाल ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 19 अगस्त को दिन में अपने खेतों में बनी झोपड़ी में सोया हुआ था। इसी बीच भूपेन्द्र हथियार के साथ आया और उसने ताबड़तोड़ गोली चला दी। इससे धर्मपाल के पेट में एक गोली लग गई थी। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। धर्मपाल ने इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज कराया था।