जीजेयू का परीक्षा परिणाम घोषित
हिसार | जीजेयूने विभिन्न विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक हरनाम सिंह ने बताया कि मई 2014 में आयोजित बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) चतुर्थ सेमेस्टर (रीअपीयर) बैच 2009 2010, बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) प्रथम सेमेस्टर (रीअपीयर) बैच 2009 तथा बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) आठवां सेमेस्टर (रीअपीयर) बैच 2008 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।