पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौथे दिन तीन ने किया नामांकन

चौथे दिन तीन ने किया नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हिसार/ हांसी

हरियाणाविधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन मंगलवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार सहित तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नलवा विधान सभा क्षेत्र से शकुंतला जाखड़, नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से राजसिंह और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से हवा सिंह ने पर्चा भरा। 27 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एमएल कौशिक ने बताया कि जिला के नारनौंद, आदमपुर नलवा विधानसभा क्षेत्रों से अब तक कुल पांच उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। उकलाना, हिसार, हांसी बरवाला विधानसभा क्षेत्र से अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।

शपथपत्र में रखूंगी शब्द ही नहीं

नलवाहलके से पहली बार एक महिला प्रत्याशी शकुंतला जाखड़ ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। रिटर्निंग आफिसर राजनारायण कौशिक जब उनको शपथ दिलवा रहे थे तब शपथ पत्र के अंत में रखूंगा शब्द तो था लेकिन रखूंगी शब्द नहीं था। इस पर प्रत्याशी ने आरओ को जानकारी देकर नाराजगी जताई। बकौल शकुंतला देवी शपथ पत्र में रखूंगी शब्द होना चाहिए। चुनाव आयोग को पत्र लिखकर नाराजगी दर्ज करेंगे।

विधानसभा क्षेत्र : नारनौंद

प्रत्याशी-राजसिंह

उम्र -45

निवासी- सिसाय

पार्टी-निर्दलीय

शिक्षा- मैट्रिक

संपत्ति- 34 लाख 45 हजार रुपए नगद, प|ी रामरती देवी के पास 20 लाख रुपए नगद

विधानसभाक्षेत्र-आदमपुर

प्रत्याशी-हवासिंह

निवासी-ढंढूर

शिक्षा-मैट्रिक

पार्टी-सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी

संपति-पांच हजार रुपए नगद

विधानसभाक्षेत्र-नलवा

प्रत्याशी-शकुंतलाजाखड़ प|ी सत्यवीर सिंह

निवासी-सेक्टर 16-17, हिसार

पार्टी-कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) पार्टी

शिक्षा-बीए, बीएड

संपति-पांच हजार 225 रुपए नगद, एक एक्टिवा।

लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय पर आरओ राजनारायण कौशिक का शपथ पत्र सौंपती नलवा हलके की प्रत्याशी शकुंतला जाखड़