पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल का गल्ला खंगालता कौन है ये पुलिस की वर्दी में...

होटल का गल्ला खंगालता कौन है ये पुलिस की वर्दी में...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हुई वायरल

भास्करन्यूज | हिसार

विधानसभाचुनाव में जैसे जैसे पुलिस की मुस्तैदी बढ़ रही है, उसके साथ ही विवाद भी उबरने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को ऐसा ही एक वीडियो फुटेज सामने आया है। इसमें सिरसा रोड स्थित एक होटल पर पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर काउंटर की तरफ आया रहा है। पहले उसने काउंटर के इधर-उधर ताकझांक की। गल्ला खोलता है और रुपये निकाल जेब भरते हुए नजर रहा है। वीडियो 20 सितंबर देर रात की है। दिलचस्प बात यह है कि उस रात एसपी विकास धनखड़ ने गश्त के तहत शहर में जबरदस्त कार्रवाई की थी।

फुटेज सामने आया तो कार्रवाई होगी : एसपी

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के बारे में एसपी विकास धनखड़ कहते हैं कि फुटेज सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मगर यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है। फेसबुक, व्हाट्स एप अन्य चेटिंग और सोशल साइट्स पर इसे देखा जा रहा है। एसपी ने दो दिन से रात को सड़कों पर घूमते शराबियों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। खुद गश्त पर रहते हैं। जो संदिग्ध दिखता है पूछताछ करते हैं।

नोट उठाए और अपनी पेंट की जेब में डाल लिए।

ताकझांक के बाद उसने सीधा गल्ला खोला।

फुटेज में काउंटर के पास घूमता पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति।