- Hindi News
- नौकरी के नाम पर ठगे रुपये वापस कराने के लिए धरने पर बैठी महिला
नौकरी के नाम पर ठगे रुपये वापस कराने के लिए धरने पर बैठी महिला
इकलौतेबेटे को नौकरी लगवाने की चाहत में उसने जिंदगी भर की कमाई दो लोगों के हवाले कर दी। उम्मीद थी कि बेटे की सरकारी नौकरी लग जाएगी और परिवार सुखमय हो जाएगा। महिला ने विश्वास कर दो लोगों के हवाले सवा चार लाख की रकम कर दी। लेकिन बाद में तो रकम लौटाई और ही बेटे को नौकरी मिली। परेशान होकर महिला अब धरने पर बैठ गई है।
रेलवे रोड पर धरने पर बैठी सेक्टर 14 की रहने वाली संतोष देवी ने बताया कि ढाई साल पहले सातरोड के एक युवक और एक वकील ने उससे संपर्क किया था। दोनों ने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने की एवज में 4 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद बेटे को नौकरी पर भी नहीं लगवाया और ही रकम लौटाई। इस संबंध में अभी थाने में किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। अब महिला का कहना है कि वह जब तक धरने से नहीं उठेगी तब तक दोनों आरोपियों ने उसके रुपये वापस नहीं किए जाते। महिला का कहना है कि रुपयों की ठगी होने के बाद उसका इंजीनियर बेटा नवनीत मानसिक रूप से परेशान हो गया है। वह तो घर में रहता है और बात सुनता है।
रेलवे रोड पर धरने पर बैठी सेक्टर 14 की रहने वाली संतोष देवी।