पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार से रही लड़की के साथ बदसलूकी

बाजार से रही लड़की के साथ बदसलूकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारशाम को बाजार से लौट रही एक युवती के साथ बरवाला रोड स्थित जिंदल पार्क के पास एक युवक ने बदसलूकी की। इसके बाद आरोपित ने अपने साथियों के साथ युवती के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट की। युवती को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती आंबेडकर बस्ती निवासी एक युवती ने बताया कि वह सोमवार शाम को अपने भाई के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इसी बीच जिंदल पार्क के पास पड़ोस के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोककर अपशब्द कहे। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की। काफी कहासुनी होने के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती का आरोप है कि शिकायत करने के करीब एक घंटे बाद आरोपी कई युवकों को लेकर घर गया। इसके बाद लाठी डंडों से युवती परिजनों के साथ मारपीट की।