पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुढ़ेडा के ग्रामीणों ने आईजी ऑफिस पर प्रदर्शन किया

बुढ़ेडा के ग्रामीणों ने आईजी ऑफिस पर प्रदर्शन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। िबजलीनिगम के जेई जयप्रकाश को आत्महत्या के लिए मजूबर करने वालों पर कार्रवाई के लिए बुढेड़ा के ग्रामीणों ने मंगलवार को आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इससे पहले आईजी से मिले लोगों ने कहा कि आरोपित उन्हें धमकियां दे रहे हैं। दो माह पूर्व हुई घटना में पुिलस की ढीली कार्रवाई पर हिसार में आईजी से मिलने पहुंचे जेई के परिवार का कहना था कि आरोपितों की तरफ से समझौते के लिए दबाव डालने के लिए धमकियां मिली रही हैं। मृतक जेई जयप्रकाश के पुत्र दीपक खरब ने बताया कि उनके पिता भिवानी के बिजली निगम के सब डिवीजन पर तैनात थे। करीब दो माह पूर्व 24 जुलाई को उनके पिता ने सुसाइड कर लिया था। पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें लिखा था कि लाइनमैन जयवीर, जेई सुखवीर और जेई प्रथम(एसडीओ) ओके दलाल ने उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।