चारनौंद में घर से आभूषण की चोरी
हिसार | गांवचारनौंद के एक मकान से चोरों ने आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गांव चारनौंद निवासी शिवकुमार के घर में चोरी हुई है। शिवकुमार ने बताया कि उसके घर से 3 सोने की कंठी, दो जोड़ी बाली, सोने का लॉकेट सहित अन्य आभूषण चोरी हुए है। वारदात के समय शिवकुमार किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया हुआ था। इसी बीच घर पर कोई नहीं था। चोरों ने मौका पाकर मकान का ताला तोड़कर अलमारी के अंदर रखे आभूषण चोरी कर लिए।