- Hindi News
- महिला बच्चों समेत गाड़ी में आए चोर नकदी कॉपर वायर चुरा ले गए
महिला बच्चों समेत गाड़ी में आए चोर नकदी कॉपर वायर चुरा ले गए
10 मिनट में 6 लाख का सोना चोरी
खजानचियानबाजार स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से चोरों ने मात्र 10 मिनट में 6 लाख रुपये के आभूषण और हजारों की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने 12 क्वार्टर क्षेत्र के आभूषण डिजाइनर राजेश के शोरूम में वारदात की।
पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे वह दुकान खुली छोड़कर किसी काम से बाहर गया था। इसी बीच चोर उनकी दुकान से 23 तोले साेना और करीब 5 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। चोरों ने 10 मिनट के बीच में वारदात की। राजेश जब दुकान पूरा आए तो उन्हें दुकान से आभूषण सहित नकदी गायब मिली। इस पर उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजेश ने बताया कि वह आभूषण डिजाइनर है और उनकी खजानचियान बाजार में दुकान हैं। शाम करीब सात बजे वह दुकान का शीशे का गेट वैसे ही बंद कर कुछ काम के लिए मार्केट के प्रथम तल पर अपने एक साथी के पास गया था। जब वह 10 मिनट के बाद वापस दुकान पर आए तो दुकान से सोने के आभूषण और नकदी गायब थी।
खजांचियान बाजार में दुकान खुली छोड़ ज्वेलर पड़ोस में गया था