- Hindi News
- एसपी आवास के पास स्पार्किंग के बाद टूटा तार, दहशत बनी
एसपी आवास के पास स्पार्किंग के बाद टूटा तार, दहशत बनी
बिजलीनिगम के कर्मचारी अपनी लेट लतीफी के चलते सुर्खियों में रहते हैं। हादसे की सूचना देने के बाद भी मौके पर देर से पहुंचने का एक और मामला सामने आया है। ऐसा ही वाकया रविवार देर शाम एसपी आवास के समीप घटित हुआ। हुआ यूं कि रविवार शाम करीब साढ़े 8 बजे एसपी आवास के समीप स्थित बिजली खंभे का तार टूट गया। आसपास के लोग बाल-बाल बच गए। बिजली का तार वहां से गुजर रहे लावारिस सांड पर गिरा। करंट के कारण सांड छटपटाने लगा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत बिजली निगम कर्मचारियों को दी। पहले तो लोग निगम कर्मचारी के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब निगम कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे तो लोगों ने अपने स्तर पर लाठी, डंडों का प्रयोग कर सांड के ऊपर गिरे बिजली तार को हटाया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह बिसला ने बताया कि निगम कर्मचारियों को बार-बार फोन कर घटना की जानकारी दी गई। परंतु कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।