- Hindi News
- इनेलो नेता के लापता बेटे की कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
इनेलो नेता के लापता बेटे की कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
एमसीकॉलोनी स्थित मकान से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए इनेलो नेता देवेंद्र गुर्जर के बड़े बेटे, पुत्रवधु और उनके पोते के गुमशुदगी का राज चार दिन बाद भी नहीं खुला है। पुलिस अभी तक इनकी लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं जुटा सकी है। इस संबंध में रविवार को इनेलो नेता देवेंद्र सहित कई अन्य लोग पुलिस लाइन थाना प्रभारी से मिले।
पुलिस अब देवेन्द्र के बेटे की कॉल डिटेल खंगालेगी। पुलिस का मानना है कि कॉल डिटेल के आधार पर लापता परिजनों की लोकेशन के बारे में जानकारी मिल सकती है। पुलिस को अभी तक तीनों में से किसी के बारे में काेई सूचना नहीं मिली है। इतना ही नहीं इनकी गाड़ी के बारे में किसी को कोई सूचना नहीं मिली है। परिजनों की तलाश में शनिवार को इनेलो नेता देवेन्द्र ने टोल और नाको की सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे।
गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के इनेलो के नेता देवेंद्र के बड़े काजल चौधरी, पुत्रवधु अमिता और करीब तीन वर्षीय पोता महताब घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। साथ ही घर से गाड़ी भी गायब थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद तीनों के बारे में कोई सूचना नहीं मिलने पर इस संबंध में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई थी।