पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंखों में आंसू और दिल में आक्रोश

आंखों में आंसू और दिल में आक्रोश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतककी निर्भया काे लेकर चल रहे विरोध की आंच रविवार को हिसार में भी पहुंच गई। विभिन्न महिला संगठन और सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल और बैठक कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जनवादी महिला समिति और नेपाली समाज महिला मोर्चा की सदस्य रविवार को शहर के टाउन पार्क में इकट्ठा हुई। वहां से उन्होंने सड़कों पर कैंडल मार्च निकालकर मृतका को श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व समिति की जिला प्रधान निर्मला और नेपाली समाज की जिला प्रधान गीता ने कहा कि नेपाली युवती के साथ जो कृत्य हुआ है वो बेहद निंदनीय है। हरियाणा सरकार पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

इस दौरान जिला सचिव सरोज सैनी, कोषाध्यक्ष शीला, बिमला चौधरी, कमलेश कैमरी, सुमित्रा, संतोष श्योकंद, बिमला शर्मा, सरस्वती शर्मा, सीता शर्मा, सुमित्रा आचार्य पार्वती, जनवादी नौजवान सभा के दिनेश सिवाच जनवादी लेखक संघ के मधुसूदन पाटिल, अध्यापक संघ से सुमन गिल, रेखा अलका आदि शामिल रहे।

हरियाणाज्ञान विज्ञान समिति ने जताया विरोध

हरियाणाज्ञान विज्ञान समिति की बैठक में रोहतक कांड को लेकर विरोध जताया गया। बैठक में दो मिनट का मौन धारण कर मृतका को श्रद्धांजलि दी गई। इसी प्रकरण को लेकर 10 फरवरी काे जिला सचिव मंडल की बैठक बुलाने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्म सिंह, उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, अनिता शर्मा, राजेंद्र अग्निहोत्री, सुरेंद्र कुमार चुघ, संदीप और रमेश आदि मौजूद रहे।

रेपकरने वालों के हाथ-पैर काटे जाए : महासभा

अखिलभारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्‍ता ललित भारद्वाज ने भी पार्टी की तरफ से प्रेस नोट जारी कर विरोध प्रकट किया। हिंदू महासभा ने कहा कि ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर उनके हाथ-पैर काट देने चाहिए। आरोपियों के परिवार का भी सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।

फांसीकी सजा की मांग

मूलप्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की भी बैठक आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने रोहतक कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर देवी प्रसाद, रामप्रसाद, शांता पौडेल, नंद बहादुर, चंद्र गैरे, कृष्ण प्रसाद और बसंत बहादुर आदि मौजूद रहे।

टाउन पार्क में प्रदर्शन करती जनवादी महिला समिति नेपाली समाज की महिलाएं।