- Hindi News
- सेंट कबीर स्कूल क्षितिज कलाश्री अवॉर्ड से सम्मानित हुआ
सेंट कबीर स्कूल क्षितिज कलाश्री अवॉर्ड से सम्मानित हुआ
हिसार| सेंटकबीर स्कूल के विद्यार्थियों ने 13वें अंतरराष्ट्रीय बाल कला प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें दिव्यांश, कुशल, दीपिका, मोहित, तन्मय प्रियम ने कला पेंटिंग में विभिन्न विषयों पर अपनी कला से निर्णायक मंडल को प्रभावित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में अपूर्वा, टीशा सुरुचि ने रजत पदक प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थियों की पेंटिग्स अंतरराष्ट्रीय बाल कला प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित हुई। विद्यालय निदेशक कर्नल केएस सैनी अध्यापिका उर्मिला सैनी को क्षितिज कला अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक केएस सैनी प्रधानाचार्या नीरू महतानी ने कहा कि कला विद्यार्थी जीवन को रचनात्मकता कल्पना से अलंकृत करती है।