- Hindi News
- प्रदर्शनी में छाए हिसार के तीन विद्यार्थी
प्रदर्शनी में छाए हिसार के तीन विद्यार्थी
हिसार| गुड़गांवमें आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी में हिसार के तीन विद्यार्थियों ने शानदार मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों के नाम अब राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी के लिए भेजा जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूर्णिमा गुप्ता ने बताया कि 4-6 फरवरी को गुड़गांव में एनसीईआरटी नई दिल्ली की तरफ से 42वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू साइंस, मैथ और एनवायरमेंट प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। एल्गी बायोफ्यूल का मॉडल प्रस्तुत करने पर जहाज पुल स्कूल के छात्र अमित को प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला। इसी तरह मार्स ऑर्बिटर मिशन के मॉडल में लाडवा के गवर्नमेंट गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा शीतल को भी द्वितीय और आर्य नगर के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र दलबीर को मल्टीपरपज मशीन का मॉडल प्रस्तुत करने पर तीसरा पुरस्कार मिला।