पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत सब ग्रंथों का सार : उपाध्याय

भागवत सब ग्रंथों का सार : उपाध्याय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| गांवलाडवा स्थित डिवाइन लाइट स्कूल में रविवार को श्रीमद्भागवत गीता कथा का शुभारंभ हुआ। सात दिवसीय इस कथा में वृदांवन से पहुंचे पंडित महेश उपाध्यक्ष विशेष रूप से श्रद्धालुओं पर गीता वाणी की अमृत का वर्षा करेंगे। कथा से पहले श्रद्धालुओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली, जो गांव के मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल पर पहुंची। प्रवचन करते हुए पंडित महेश उपाध्यक्ष ने श्रीमद्भागवत गीता की हमारे सामान्य जीवन में महता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता सब ग्रंथों का सार है। इसमें श्रीकृष्ण ने कर्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस घर में श्रीमद्भागवत कथा का पाठ हो, वह शुद्ध हो जाता है। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा हमें हमारे जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं का निदान बताती है। यह कथा 14 फरवरी तक दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।