- Hindi News
- हिंदू महासभा के नेताओं के प्रवेश पर रोक लगे
हिंदू महासभा के नेताओं के प्रवेश पर रोक लगे
हिंदूमहासभा हिन्दू परिषद के 14 और 15 फरवरी को होने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाकर महासभा के नेताओं का शहर में प्रवेश बंद कर देना चाहिए। यह बात महिला जन समिति की राष्ट्रीय सचिव सविता कुंडू ने संत नगर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा के नेता धर्मपाल सिवाच हिंदू महासभा के प्रेस प्रवक्ता ललित भारद्वाज अब युवाओं युवतियों को हवा देकर उनको घर से भगाने के लिए प्रेमी जोड़े का विवाह करवाने के फरमान महासभा की तरफ से सुना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को महासभा बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान चला रही है , जिसके चलते इधर-उधर दूसरे धर्म कि लड़कियों कि शादी करवाने कि घोषणा से यह साबित हो गया है कि वे हिसार में प्रदेश स्तर का कार्यक्रम आयोजित कर बिना माता, पिता की सहमति से प्रेमी जोड़े की शादी करवा कर लोगों के घरों को उजाड़ने का काम कर रहे है।
इस दौरान कुंडू धर्मपाल सिवाच पर जमकर बरसी। उन्होंने वेलेंटाइन डे पर महासभा के कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील भी की है। इस अवसर पर सुमन अरोड़ा, सुनीता लोटा, पुष्पा देवी, बबीता रानी, कुमारी नेहा सुमित्रा श्योराण आदि महिलाएं उपस्थित थी।