पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्यनगर के किसान की बेटी रेणुका विज्ञान की नई तकनीक जानने को जापान जाएगी

आर्यनगर के किसान की बेटी रेणुका विज्ञान की नई तकनीक जानने को जापान जाएगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनमें जज्बा और आगे बढ़ने का हौसला हो तो जमीन से फलक तक पहुंचना नामुमकिन नहीं है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है आर्य नगर के किसान की बेटी रेणुका ने।

केंद्र सरकार के इंस्पायर स्कीम के तहत उत्तरी भारत में दूसरे स्थान पर रहीं रेणुका का चयन जापान जाने वाले दल में हुआ है। मई माह में जाने वाले इस दल में प्रदेश के 11 विद्यार्थी शामिल हैं, जो जापान की साइंस टेक्नोलोजी से रूबरू होंगे।डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलोजी की इंस्पायर स्कीम की वर्ष 2011 में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई थी। इसमें आर्य नगर निवासी गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा रेणुका ने भी आधुनिक चारा मशीन का मॉडल प्रस्तुत किया था।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूर्णिमा गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी में चयन होने के बाद रेणुका का मॉडल गुड़गांव में हुई प्रदर्शनी में भी चयनित कर लिया गया। इसके बाद दिल्ली में नेशनल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भी उत्तरी भारत में रेणुका का मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। इस पर तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी उसे सम्मानित किया। इन उपलब्धियों की बदौलत अब केंद्र सरकार प्रदर्शनी के चयनित विद्यार्थियों को मई माह में जापान लेकर जाएगी। इसमें पूरे हरियाणा के 11 विद्यार्थी चुने गए थे। हिसार जिले से अकेली रेणुका को चुना गया है। खास बात यह है कि 11 विद्यार्थियों में केवल रेणुका ही गवर्नमेंट स्कूल की छात्रा है। सरकार का मानना है कि अब इन विद्यार्थियों को जापान की साइंस टेक्नोलोजी से रूबरू कराया जाएगा, जिससे यह आने वाले समय में और अच्छे मॉडल तैयार कर सकें।

रेणुका, जिसका चयन हुआ है।

अन्य भी सीख लें : मित्तल

हिसारसे केवल रेणुका का चयन जापान के लिए हुआ है। जिले के लिए यह गर्व बात है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी सीख लेना चाहिए।\\\'\\\' डॉ.मधु मित्तल, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार

रेणुका के पिता सुमेर सिंह दांगी पेशे से किसान हैं। इसीलिए रेणुका ने कृषि उपकरण चारा मशीन को आधुनिक कैसे किया जाएगा इसका मॉडल तैयार किया था। बकौल, रेणुका चारा काटते समय मशीन में हाथ आने का डर रहता है, लेकिन इस मॉडल में सेंसर लगाया गया है, जो मशीन में हाथ थोड़ा आगे जाते ही बजने लगता है और मशीन ऑटोमेटिक बंद हो जाती है। साइंस टीचर रीता रानी की देखरेख में मॉडल तैयार किया। 12वीं करने के बाद अब रेणुका एआईईईई तैयारी कर रही है।