पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छंटनी किए कर्मचारी 10 को देंगे धरना

छंटनी किए कर्मचारी 10 को देंगे धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजेयूमें कच्चे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक बस स्टैंड स्थित रोडवेज कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के कार्यालय हुई, जिसकी अध्यक्षता यूनियन प्रधान बृजभूषण ने की। प्रधान भूषण ने कहा कि जीजेयू प्रशासन ने एक फरवरी से 45 कच्चे कर्मचारियों की छंटनी बिना नोटिस दिए कर दी थी, जिस पर यूनियन ने चार फरवरी को विश्वविद्यालय उपकुलपति कुलसचिव को नोटिस भेजकर 9 फरवरी तक सभी छंटनी किए गए कर्मचारियों को सेवा में बहाल करने के लिए लिखा था, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जीजेयू गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान देशराज वर्मा ने बताया कि एक ओर तो विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वरिष्ठ कच्चे कर्मचारियों को छंटनी कर निकाला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अपने चहेते नए दिहाड़ी श्रमिक भर्ती किए जा रहे हैं।