- Hindi News
- सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए
सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए
हिसार | सफाईकर्मचारी संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मपाल कासवां ने रविवार को सतपाल तनेजा तुलसीराम चौटाला को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि दोनों चुनाव अधिकारियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। उधर, एचएयू परिसर में आयोजित सफाई कर्मचारियों की बैठक में पूर्व प्रधान नरेश लोहरा ने कहा कि 15 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद मतदाता सूची मुख्य चुनाव आयोग को सौंपी जाएगी, ताकि सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इस मौके पर सुरेंद्र कांगड़ा, सुरेंद्र चाविरिया, कमलचंद बोस, सिकंदर, आजाद सिंह, राजकुमार श्रीपाल आदि भी मौजूद थे।