- Hindi News
- रोहतक में हुए रेप कांड पर 9 को नारनौंद में निकालेंगे कैंडल मार्च
रोहतक में हुए रेप कांड पर 9 को नारनौंद में निकालेंगे कैंडल मार्च
नारनौंद | कस्बेके जींद रोड पर स्थित शहीद भगतसिंह पुस्तकालय में फतेहसिंह किन्नर की अध्यक्षता में हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति की कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक में रोहतक में नेपाली लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की घोर निंदा की गई। दुष्कर्म के बाद उसकी जघन्य हत्या पर मौन धारण किया गया। बैठक में समिति द्वारा 9 फरवरी को सायं छ: बजे कस्बे के बस अड्डे से पुस्तकालय तक इस घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला हिसार के सचिव धर्मसिंह, मा. राजेंद्र, बिमला शर्मा, कृष्ण अरोड़ा, प्रेम पेंटर, संदीप, सुरेश, सुरेंद्र राजथल, सुशीला भैणी अमीरपुर, मा. टेकचंद, विनोद, मामू पिंटू सुलचानी आदि ने भाग लिया।