कविता पाठ प्रतियोगिता में इकनम प्रथम
फतहचंदमहिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम चरण में भाषा साहित्य परिषद के सौजन्य से कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या निशा भाटिया ने कहा कि साहित्य हमें जीवन की राह दिखाता है यह हमारी आत्मा को जागृत करके हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कविता पाठ प्रतियोगिता में अलग-अलग महाविद्यालयों से 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय, हिसार की इकनम ने प्रथम, इसी कॉलेज की रश्मिता एवं डीएन कॉलेज की सुदीक्षा ने द्वितीय तथा एसडी महाविद्यालय हांसी की वैशाली मित्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय हिसार की इकनम प्रथम, फतहचंद महिला महाविद्यालय हिसार की सोनू द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय हिसार का मुकेश तृतीय रहा तथा राजकीय महाविद्यालय हांसी की कुमारी उपासना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका पूर्व प्राचार्या सत्या भास्कर, गीता डावर एवं केएल आर्य स्कूल की उप-प्राचार्या कंचन डुडेजा ने निभाई।
फतहचंद महिला कॉलेज में राज्यस्तरीय साहित्यिक सांस्कृतिक समारोह
फतहचंद महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन करतीं प्राचार्य निशा भाटिया।