पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की सांड ने जान ली

खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की सांड ने जान ली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी| बेसहारापशु अब जानलेवा साबित होने लगे हैं। हिसार रोड पर ग्रीन वैली के समीप एक सांड ने एक वृद्ध राम स्वरूप को सींगों से उठाकर पटक दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एक निंजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। राम स्वरूप हरियाणा गौशाला में कर्मचारी थे और घटना के समय ग्रीन वैली के समीप स्थित अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। बेसहारा पशुओं की संख्या काफी अधिक बढ़ जाने से शहर के लोगों के अलावा आसपास के किसानों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बेसहारा पशु रात के समय झुंडों में खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान फसलों को बचाने के लिए पूरी-पूरी रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं। घटना के समय रामस्वरूप भी बेसहारा पशुओं से फसल बचाने के लिए अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान एक सांड ने उन्हें सींगों पर उठा लिया और जमीन पर दे मारा। सिविल अस्पताल से उन्हें रेफर कर दिया गया, जिसके बाद परिजन और अन्य लोग उन्हें एक हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

अस्थायीबाड़ा फाइलों में ही अटका

लोगोंको बेसहारा पशुओं से बचाने के लिए नगर परिषद ने पुट्ठी रोड पर अस्थायी बाड़ा बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। बाड़ा बनाने की योजना तैयार हो गई है, लेकिन यह कब तक बनेगा, कुछ स्पष्ट नहीं। परिषद प्रशासन का यह फैसला अभी फाइलों तक ही सीमित है।