पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण, हत्या प्रयास के मामले को मारपीट तक सिमटाने का आरोप

अपहरण, हत्या प्रयास के मामले को मारपीट तक सिमटाने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब9 दिन पहले आजाद नगर क्षेत्र से गांव ढंढूर निवासी नरेंद्र उर्फ छोटी को उसकी गाड़ी सहित अपहरण कर हमला करके घायल करने के मामले में परिजनों ने पुलिस पर आरोप जड़े हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। आराेप है पुलिस अस्पताल में भर्ती नरेंद्र के बयानों को दरकिनार कर रही है, ताकि आरोपियों को बचाया जा सके।

हत्या प्रयास के मामले को केवल मारपीट तक सीमित कर दिया। इसलिए अभी तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, गंभीर रूप से घायल नरेंद्र फिलहाल शहर के निजी अस्पताल उपचाराधीन है। उसकी हालत में अब सुधार है। पुलिस मामले में अभी तक सूर्यनगर के रमेश, राजेश और धर्मेंद्र उर्फ धर्मू को गिरफ्तार करके पीठ थपथपा रही है। कई संगीन मामलों में वांछित मूलरूप से बिहार के बाबा उर्फ अंजन बिहारी और संजय पंडित सहित कई अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

यहहै मामला

एसआईने बताया कि कुछ समय पहले आरोपित रमेश के साथ शिकायतकर्ता रवि की दोस्ती थी। इसके बाद में रवि ने रमेश से किसी काम के लिए 6 लाख रुपये उधार लिए थे। उधार की रकम चुकाने पर रमेश के साथ रवि की अनबन हो गई। दो दिन पहले रवि की बुआ का बेटा नरेंद्र रवि के घर आया था। इसी दौरान रमेश रुपये लेने के लिए आया था। यहां रमेश और नरेंद्र के बीच कहासुनी हो गई। इस पर मंगलवार को नरेंद्र गली में अपनी सफारी गाड़ी के साथ खड़ा था। तभी रमेश अपने दोस्तों के साथ वहां आया और गाड़ी समेत नरेंद्र का अपहरण कर ले गया। बाद में साथियों के साथ शहर से बाहर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में बेसुध अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

शहर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन नरेंद्र। चिकित्सकों के मुताबिक अब उसकी हालत में सुधार है।

घायल युवक के परिजनों ने पुलिस पर लगाया केस को कमजाेर करने का आरोप