पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राथमिक उपचार की जानकारी दी

प्राथमिक उपचार की जानकारी दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | मोगादेवी मिंडा मेमोरियल स्कूल बगला में चार दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसका आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी हिसार द्वारा किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षक अजय सोनी ने विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों जैसे भूकंप, आग लगने, आतंकी हमले में विद्यार्थियों को किस प्रकार से सावधानियां बरतनी चाहिए इसकी जानकारी दी। आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य का प्रशिक्षण स्कूल में कार्यरूप देकर समझाया गया। सोनी ने वाहन चलाते समय रखी जाने वाली सावधानियों दुर्घटना की स्थिति से निपटने के ढंग पट्टी बांधना, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल मे ले जाने के दौरान ध्यान रखी जाने वाली बातों की जानकारी भी दी।