पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस में पुलिस जवान की तबीयत बिगड़ी

बस में पुलिस जवान की तबीयत बिगड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रोहा | हरियाणारोडवेज की सिरसा डिपो की बस में पुलिस जवान भोलाराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे बेहोशी की हालत में बस चालक ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया। भोलाराम को अभी तक होश नहीं आया है। रोडवेज की सिरसा डिपो के चालक सहदेव ने चिकित्सकों को बताया कि वह हिसार से सिरसा जा रहा था। तभी हिसार से सिरसा जाने के लिए पुलिस जवान भोलाराम बस में बैठा और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से लगभग एक किलोमीटर दूर पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और बेहोश होकर सीट से नीचे गिर गया। पुलिस जवान को मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में दाखिल कराया। मेडिकल के सीएमओ डाॅ. संदीप राणा ने बताया कि पुलिस जवान भोलाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।