- Hindi News
- घुड़सवारी प्रशिक्षण केंद्र का रखेंगे प्रस्ताव
घुड़सवारी प्रशिक्षण केंद्र का रखेंगे प्रस्ताव
सांसददुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य होने के रूप में वह अश्व अनुसंधान की समस्याओं, उनकी जरूरतों और विभिन्न परियोजना के बारे में परिषद की बैठक में उठाएंगे। साथ ही घुड़सवारी प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए भी प्रस्ताव रखेंगे।
बुधवार को सांसद चौटाला सिरसा रोड स्थित अश्व अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने अनुसंधान केंद्र में बनी प्रयोगशालाओं की जानकारी दी। अनुसंधान के निदेशक डाॅ. त्रिपाठी ने केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सूक्ष्म जीवी प्रयोगशाला और वहां हो रहे विभिन्न प्रकार के शोध के बारे में बताया।
सांसद ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य के रूप में वह अश्व अनुसंधान की समस्याओं जरूरतों को परिषद की आगामी 18 फरवरी को होने वाली बैठक में उठाएंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि यहां पर घुड़दौड़ तथा प्रदर्शनी के कार्यक्रम भी आयोजित होने चाहिए ताकि लोगों की घोड़े रखने में रुचि बढ़े।
अश्व अनुसंधान केंद्र में निरीक्षण करते सांसद दुष्यंत चौटाला।