पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर 14 में बच्चों संग महिलाओं ने हाथों में झाड़ू थाम चमकाई गली

सेक्टर-14 में बच्चों संग महिलाओं ने हाथों में झाड़ू थाम चमकाई गली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छताअभियान की मुहिम बुधवार को सेक्टर-14 में चली। स्थानीय महिलाओं ने हाथों में झाड़ू थामकर सफाई की। बच्चों ने भी अपने परिजनों के साथ सफाई कराने में सहयोग दिया। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि शहर में गंदगी फैलाने वालों को सकारात्मक तरीके से समझाएंगे। जबकि स्वच्छता की अलख जगाने के लिए अपने घरों से पहल करना शुरू करेंगे। देर शाम तक चले अभियान में गली को चमका दिया।

^सभी घरों के बाहर कूडा़ डालें। सिर्फ सफाई कर्मचारियों के भरोसे हम रहें। यदि यह दो काम जिस दिन से शुरू कर देंगे उसी दिन से शहर साफ होने लगेगा। नीलमअग्रवाल, सेक्टर 14 निवासी।

^हम सबकी आदत बन चुकी है कि हम दूसरों पर कमियों का ठीकरा फोड़ देते हैं। सफाई के लिए हम सभी एकजुट होकर काम करें। कुसुमदत्ता, सेक्टर 14 निवासी।

^एकजुट होकर नि:स्वार्थ काम करने से ही सफलता मिलती है। इसलिए पूरे शहर को एकजुट होकर स्वच्छता के मिशन में जुटना चाहिए। सुरेशकुमारी, सेक्टर 14 निवासी।

^हमने संकल्प लिया है कि रोजाना शहर की जनता को स्वच्छता से होने वाले फायदों से रूबरू कराएंगे। मायादेवी, सेक्टर 14 निवासी।

सेक्टर-14 में एक गली में सफाई करतीं महिलाएं बच्चे। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि वे दूसरों को भी आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक करेंगी।

कैसे स्वच्छ बने

अपना हिसार

महाअभियान

^हम चाहते हैं कि जब देश के पीएम झाड़ू लगाने में नहीं हिचकते तो हम क्यों नहीं सफाई कर सकते। रश्मि,सेक्टर 14 निवासी।