पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 तक 80 % सीटीसी प्रक्रिया करने के निर्देश

24 तक 80 % सीटीसी प्रक्रिया करने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारने डीबीटीएल प्रक्रिया के तहत 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं को सीटीसी प्रक्रिया से जोड़ने के लिए गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को 24 फरवरी तक का समय दिया है। दो सप्ताह के अंदर अब गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को सीटीसी प्रक्रिया से जोड़ना है।

सीटीसी प्रकिया पूरी होने के बाद ही उपभोक्ताओं के एकाउंट में सब्सिडी राशि डाली जा सकेगी। पिछले कुछेक सप्ताह से जिले में ये प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान केवल 4 प्रतिशत सीटीसी प्रक्रिया ही पूरी सकी है।

जबकि तीनों ऑयल कंपनियों में जल्द सीटीसी प्रक्रिया को पूरी करने की होड़ लगी हुई है।

जिले और शहरों में ऑयल कंपनियों की स्थिति

ऑयल कंपनी पूरे जिले में शहर में

भारतपेट्रोलियम 68 66

हिंदुस्तान पेट्रोलियम 68 66

इंडियन ऑयल 62 60

अभी एक लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़ने हैं बाकी

अभीइस प्रक्रिया से करीब एक लाख पांच हजार उपभोक्ता जुड़ने बाकी हैं। पूरे जिले और शहर की स्थिति लगभग एक जैसी है। इस मामले में शहर की अपेक्षा ग्रामीण अागे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 65 प्रतिशत लोग प्रक्रिया को पूरी कर सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं, वहीं शहरी क्षेत्र के करीब 63 प्रतिशत उपभोक्ता इसे पूरा कर पाए हैं।