पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड में 1065 बच्चों ने दिया ट्रायल

स्पीड में 1065 बच्चों ने दिया ट्रायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाबीरस्टेडियम में चल रही स्पीड के दूसरे चरण की ट्रायल के तीसरे दिन बुधवार को हांसी प्रथम के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस बार इन खेलों में बच्चों का रुझान कम नजर रहा है। ब्लॉक स्तर के कुल बच्चों में से आधे ही ट्रायल के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि सरकार खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। स्पीड ट्रायल 16 फरवरी तक चलेगी। गुरुवार को उकलाना ब्लॉक के ट्रायल होंगे। स्पीड दूसरे चरण के पास खिलाड़ी अप्रैल में होने वाले तीसरे चरण में भाग लेंगे। तीसरे चरण को पास करने वाले खिलाडिय़ों को स्पीड आईडी दी जाएगी। स्पीड में पहली बार तीसरे चरण को पास करने वाले खिलाडिय़ों को खेल नर्सरी एकेडमी में दाखिला दिलवाया जाएगा। इसमें स्पीड के अलावा नेशनल पदक विजेता भी रह सकते हैं। बुधवार को ट्रायल में 1065 बच्चों ने भाग लिया। इनमें 701 लड़के 364 लड़कियां शामिल रहीं। 30 मीटर रेस, स्टेंडिंग ब्रांड जंप, मेडिसन बाल, 6 गुना 10 दौड़़ एवं 800 मीटर दौड़ करवाई जाती है। सभी बच्चों को तय समय में ये गतिविधियां करनी होती हैं। अलग-अलग आयु वर्ग के अनुसार आंकड़ा तैयार किया जाता है। मुख्यत स्पीड के लिए दो आयु वर्ग के ग्रुप बनाए जाते हैं जिसमें 8-14 साल 14-19 साल आयु वर्ग ग्रुप के बच्चे हिस्सा लेते हैं।

ट्रायल में मेडिसन बॉल फेंकता हुआ बच्चा।

महाबीर स्टेडियम में चल रहे स्पीड दूसरे चरण के ट्रायल में दौड़ते हुए बच्चे।

^स्पीड एक अच्छी स्कीम है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस बार स्पीड में तीसरे चरण को पास करने वाले खिलाडिय़ों को खेल नर्सरी एकेडमी में दाखिला दिया जाएगा। जिससे वह खेल के लिए अच्छा प्रशिक्षण ले सके। स्पीड तीसरे चरण को पास करने वाले खिलाडिय़ों को एक टेस्ट और देना होगा। इसके आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रमाण पत्रों में जन्मतिथि अलग-अलग होने के कारण कई प्रतिभागी हिस्सा नहीं ले पा रहे।’’

छाजूरामगोयत, डीएसओ, हिसार।