- Hindi News
- लाजपत राय मार्केट में कचरा डालने का विरोध
लाजपत राय मार्केट में कचरा डालने का विरोध
लाजपतराय मार्केट में कूड़ा डालने पर बुधवार को व्यापारी बिफर गए। नाराज व्यापारियों ने सफाई कर्मचारियों को कूड़ा नहीं डालने दिया। इसलिए सफाई कर्मचारियों और दुकानदारों ने कहासुनी भी हो गई। स्थानीय दुकानदार गुरुवार को नगर निगम पहुंचकर मेयर शकुंतला राजलीवाला और अफसरों से मिलेंगे। यदि यहां भी सुनवाई नहीं होती है तो दुकानदारों ने अपने तरीके से मामले से निपटने की बात कही है।
स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि दुकानदार भारत ट्रेडिंग कंपनी, जनता फॉम हाउस, प्रिंस जनरल स्टोर और एक अन्य दुकानदार के सामने पिछले कई सालों से कूड़ा डाला जा रहा है। थोड़ी दूर पर राजगुरु मार्केट, बिश्नोई मार्केट, मीट मार्केट, रेहड़ी मार्केट और भगत सिंह चौक से रोजाना निकलने वाला करीब तीन से चार ट्रॉली कचरा भी यहीं डाला जाता है। पहले दुकानों के पास दीवार नहीं थी, इसलिए मार्केट के पीछे नगर सुधार मंडल की जमीन पर कूड़ा डाल दिया जाता था। अब दीवार के कारण दुकानों के सामने और निकट कचरा डाला जाने लगा। बुधवार को जब सफाई कर्मचारी कूड़ा डालने आए तो दुकानदारों ने कूड़ा यहां डालने से मना कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों से भी व्यापारियों दुकानदारों की कहासुनी भी हो गई। स्थानीय दुकानदार वरुण, सतवीर आदि ने बताया कि नगर निगम को दूसरे स्थान पर कचरा डालने की व्यवस्था करनी चाहिए।
लाजपत राय मार्केट के व्यापारी सफाई कर्मियों को कूड़ा डालने पर नोकझाेंक करते।