पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुवास में प्रोफेसरों की प्रमोशन समेत कई प्रस्तावों को स्वीकृति

लुवास में प्रोफेसरों की प्रमोशन समेत कई प्रस्तावों को स्वीकृति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़में हुई लुवास की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में डिस्काउंट बुक शॉप से लेकर प्रोफेसरों के प्रमोशन समेत कई मुद्दों को स्वीकृति हुई, लेकिन यूनिवर्सिटी के नए स्थान पर शिफ्टिंग के मुद्दे को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई।

चंडीगढ़ में मंगलवार को लुवास की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक हुई। बैठक में निर्णय के बाद चार एसोसिएट को प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन देने के लिए स्वीकृति हुई। एचएयू की तर्ज पर लुवास में डिस्काउंट बुक शॉप खोलने, डेयरी कॉलेज में फुड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने और आठ एचओडी भी नियुक्त करने पर हरी झंडी दे दी गई। डेयरी प्लांट का प्रारूप तैयार करने के लिए कुलपति को अधिकृत किया गया। बोर्ड ऑफ टेक्नोलॉजी के एडवाइजर के तौर पर डॉ. बीएन त्रिपाठी समेत दो लोगों को नियुक्त किया गया। इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन नए स्थान पर यूनिवर्सिटी की शिफ्टिंग को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।

^बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में कई मामलों पर स्वीकृति मिली है। हालांकि नई स्थान पर जमीन की शिफ्टिंग को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। -डॉ.प्रदीप कुमार, रजिस्ट्रार लुवास