- Hindi News
- स्वच्छ पेयजल और बस पास की मांग के लिए अभाविप ने दिया ज्ञापन
स्वच्छ पेयजल और बस पास की मांग के लिए अभाविप ने दिया ज्ञापन
हिसार | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर प्रिंसिपल को ज्ञापन दिया। छात्र नेता विकास भारतीय छात्रा प्रवीण बुरा ने ज्ञापन के लिए अगुवाई की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मबीर कस्वां कॉलेज अध्यक्ष सुनील क्रांतिकारी ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं की सुरक्षा, बस पास, पीने के लिए स्वच्छ पानी, आईडेंटिटी कार्ड मिलना, कैंटीन, लाइब्रेरी में एक रीडिंग रूम की व्यवस्था करवाना, आउटसाइडर पर रोक कॉलेज के सामने एक महिला पीसीआर लगवाई जाए इत्यादि मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया। प्रिंसिपल ने उन्होंने जल्द ही इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीएन कॉलेज अध्यक्ष जोगेंद्र गोयत, छात्र नेता माधव नागपाल, महेश, अशोक पूनिया, विजय देपल, संदीप जाखड़, सुमन, कविता, आरती, अंजु, सुदेश, प्रदीप गुज्जर, संजय कढ़ोला, धीरू खटाणा, लोकेश जांगड़ा, प्रशांत शर्मा सहित सैडको छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।