- Hindi News
- एचएयू की छात्राओं ने स्वच्छता के लिए मुकलान के लोगों को जागरूक किया
एचएयू की छात्राओं ने स्वच्छता के लिए मुकलान के लोगों को जागरूक किया
हिसार | हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर काॅलेज की अंतिम वर्ष की छात्राओं द्वारा रूरल वर्क एक्सपीरियेंस कार्यक्रम के तहत मुकलान गांव में शिविर आयोजित किया। कृषि प्रोद्यौगिकी सूचना केंद्र के संयोजक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगे शिविर में स्वच्छता अभियान और सड़क सुरक्षा आदि के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर केंद्र विज्ञानी डॉ. राकेश सांगवान, डॉ. वरुण वर्मा, रेनू सहारण, रमनप्रीत कौर, रवीना, प्रीति फोगाट, मीनू और कोमल आदि मौजूद थे।