- Hindi News
- कुलपति ने 5 शिक्षक 13 गैर शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया
कुलपति ने 5 शिक्षक 13 गैर शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया
हिसार | हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें कुलपति डॉ. केएस खोखर ने विश्वविद्यालय के पांच शिक्षक और 13 गैर शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वित्त नियंत्रक नवीन जैन ने कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उन्हें मिलने वाले सभी सेवानिवृत लाभों बारे में बताया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. एमएस दहिया, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. एसपी कादियान, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. एससी गोयल, डॉ. सुभद्रा और दलीप सिंह आदि मौजूद थे।