- Hindi News
- कृषि मंत्री ने मंडी शिफ्टिंग के लिए सीए से सिफारिश की
कृषि मंत्री ने मंडी शिफ्टिंग के लिए सीए से सिफारिश की
संघर्ष समिति की पहल पर शिफ्टिंग की राह खुली
भास्करन्यूज, हिसार
डीनोटिफाईहो चुकी पुरानी मंडी में अप्रैल में नए लाइसेंस भी जारी नहीं होंगे, एेसे ही संकेत चीफ एडमिनिस्ट्रेटर(सीए) अनिल मलिक ने दिए हैं। साथ ही नई मंडी में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की बात कही। चूंकि मंडी को शिफ्ट कराने के लिए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने संघर्ष समिति की पहल पर सीए से मंडी को शिफ्ट कराने के लिए सिफारिश की है। इससे पहले कृषि मंत्री मार्च तक इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दे चुके हैं। शहर से सब्जी मंडी मिलगेट रोड पर जल्द शिफ्ट होगी। संघर्ष समिति ने एक बार फिर कृषि मंत्री से से गुहार लगाई कि सीए, पंचकूला से एक बार जरूर बात करें। संघर्ष समिति के पूर्व प्रधान राजेंद्र सैनी ने बताया कि कृषि मंत्री और सीए के बीच वार्ता हो चुकी है। ऐसे ही शहर विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने भी सीए से फोन से बात की। साथ ही मंडी को शिफ्ट कराने के लिए अगली कार्रवाई करने की पहल की। दूसरी ओर, मंडी शिफ्टिंग को लेकर सीए का रुख को जाना तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि नई मंडी में जल्द शिफ्ट होगी। इस बीच यदि नई मंडी में जो भी खामियां हैं, उन्हें दुरुस्त करने की कवायद तेज की जाएगी। हालांकि कृषि मंत्री से उनकी क्या वार्ता हुई, इस सवाल को वह टाल गए।
चीफ एडमिनिस्ट्रेटर(सीए) अनिल मलिक, पंचकूला से
सवाल: हिसारमें शहर में संचालित सब्जी को शिफ्ट करने की मांग वर्षों से उठ रही है, अब क्या तैयारी है?
सीए:नईमंडी में शिफ्टिंग की तैयारी चल रही हैं। यदि वहां कोई खामियां हैं तो हम व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएंगे।
सवाल:सब्जीमंडी शिफ्टिंग को लेकर आपके और कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के बीच वार्ता हुई थी, क्या रहा?
सीए:मैंतो यही कहूंगा कि इस संदर्भ में कार्रवाई तेजी से चल रही है। मार्केटिंग बोर्ड इस मामले काे लेकर कार्रवाई कर रहा है।
सवाल:शहरमें संचालित पुरानी सब्जी मंडी तीन वर्ष पूर्व ही डीनोटिफाई हो चुकी है, ऐसे में क्या नए लाइसेंस रिन्यू हों वहां के लिए?
सीए:डीनोटिफाई एरिया में नियमों के मुताबिक नए लाइसेंस रिन्यू नहीं होने चाहिए। नई सब्जी मंडी में व्यवस्थाएं पूरी जल्द करेंगे। जिससे मंडी शिफ्ट होने में कोई दिक्कत आए।