- Hindi News
- सेना को जोश और उत्साह वाले युवकों की जरूरत : ब्रिगेडियर
सेना को जोश और उत्साह वाले युवकों की जरूरत : ब्रिगेडियर
न्यू पुलिस लाइंस में सेना की खुली भर्ती, दौड़ में पास युवकों का मेडिकल हुआ
डिप्टीडायरेक्टर जनरल ब्रिगेडियर तुषार मिश्रा ने कहा कि आज के युवाओं में सेना का हिस्सा बनने के लिए जोश और जज्बा है। सेना को ऐसे युवाओं की जरूरत है और निष्पक्षता के साथ उन्हें सेना में आने मौका दिया जा रहा है। डिप्टी डायरेक्टर जनरल ब्रिगेडियर तुषार मिश्रा न्यू पुलिस लाइन में चल रही भर्ती में बुधवार को दूसरे दिन भी मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेडिकल प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से कहा कि सेना में आने के लिए किसी बिचौलिए के संपर्क में करने की जरूरत नहीं है। यदि अभ्यर्थी में जोश और जज्बा है तो वह बिना किसी बिचौलिए के सेना का हिस्सा बनने में सक्षम है।
भर्ती निदेशक कर्नल वाईसी लोहूमी ने बताया कि गुरुवार को एजुकेशन हवलदार की भर्ती होगी। भर्ती में करीब दो हजार युवकों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में वही युवक शामिल होंगे जिन्होंने पहले फार्म भरा था आर्मी हेडक्वार्टर की तरफ से उन्हें कॉल लेटर भेजकर बुलाया गया है। इसीलिए भर्ती में कम भीड़ रहेगी।
सेना भर्ती में मेडिकल के लिए जाते अभ्यर्थी।