आईजोल में लुवास के 2 विज्ञानी सम्मानित
हिसार |लाला लाजपतराय पशु-चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विज्ञानी डॉ. हरीश गुलाटी और डाॅ. सुभाशिष साहू को मिजोरम की राजधानी आईजोल में सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. श्रीकांत ने बताया कि विश्वविद्यालय के दोनों विज्ञानियों ने आईजोल में आयोजित 22वें वार्षिक सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत किया था। डॉ. गुलाटी को ग्रामीण महिलाओं के पशुपालन गतिविधियों के बारे में ज्ञान प्राप्ति में मीडिया की सहभागिता की विवेचना और डॉ. साहू को युवा विज्ञानिक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।