- Hindi News
- भगाना गांव में दिनदहाड़े एक मकान से गहने चोरी
भगाना गांव में दिनदहाड़े एक मकान से गहने चोरी
हिसार |चाेरों नेदिनदहाड़े भगाना गांव के एक मकान से लाखों रुपये के आभूषण और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। इस संबंध में सदर थाने में शिकायत दी गई है। चोरों ने गांव के राजेश शर्मा के मकान में वारदात की। राजेश शर्मा पानीपत में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत है। वह बुधवार को पानीपत गया था। इसके बाद उनकी प|ी चारा लेने खेत में चली गई और बच्चे स्कूल में चले गए। राजेश की प|ी कमरों के गेट ताला लगाकर चाबी घर में रख गई थी। मेन गेट के बाहर पर सिर्फ कुंडी लगाकर गई थी। जब वह खेत से चारा लेकर लौटी तो उसने कमरे के अंदर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। राजेश ने बताया कि चोर अलमारी से सोने की एक अंगूठी, मंगलसूत्र, कानों की बालियां और हार सहित 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। परिजनों को शक है कि किसी परिचित ने वारदात की है। इसी तरह चोरों ने मिलगेट स्थित रिलायंस कंपनी के टावर से 4 बैटरी चोरी कर ली। इस संबंध में शहर थाने में शिकायत दी गई है।