पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुगलान के ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई

जुगलान के ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | कृषिविभाग के तत्वावधान में बुधवार को जुगलान में आपदा प्रबंधन पर शिविर लगाया गया। कृषि विकास अधिकारी डॉ. राजीव भाटिया ने भूकंप और बाढ़ जैसी आपदाओं पर लोगों की मदद करने के तरीके बताए। इसके अलावा लोगों की कैसे मदद की जाए और अचानक आने वाली इन आपदाओं का किस प्रकार से सामना किया जाए ताकि जान माल की हानि कम से कम हो। डॉ. राजबीर श्योराण ने किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दी। उन्होंने फसलों में आने वाले विभिन्न रोगों की रोकथाम के तरीके बताए किसानों को कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोगों से होने वाले नुकसान से अवगत कराया।