एसबीआई के 2 एटीएम ताेड़ लाखों लूटे
गार्ड दूसरी जगह सोया हुआ था
हिसार-चंडीगढ़नेशनल हाईवे पर शहर के बीचोंबीच स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के परिसर के बाहर एक ही केबिन में लगे दोनों एटीएम को बुधवार रात तीन नकाबपोश युवकों ने निशाना बनाया। लुटेरे रात डेढ़ बजे से लेकर ढाई बजे तक बिना किसी खौफ के एटीएम तोड़ते रहे। हालांकि वो यहां से कितना रुपया चुरा ले जाने में कामयाब हुए हैं इस बारे में अभी पूरी जानकारी बैंक प्रबंधन नहीं दे पाया है। सीसीटीवी फुटेज में तीनों नकाबपोश नोटों की कई गड्डियां समेटकर जरूर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बैंक के अनुसार दोनों एटीएम की 40-40 लाख रुपयों की क्षमता है। फिलहाल पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंक अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज थाना प्रभारी अनिल कुमार के सुपुर्द कर शिकायत दी है। शाम को फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे ा।
बैंक प्रबंधक श्याम सुंदर ठकराल ने बताया कि एटीएम का एसी खराब होने के चलते पिछली रात गार्ड सुरेश एटीएम कक्ष में गर्मी के चलते यहां नहीं सोया था। गुरुवार सुबह उन्हें गार्ड सुरेश कुमार ने एटीएम में वारदात की सूचना दी। इसके बाद वे मौके पर आए तो देखा एटीएम का शटर उखड़ा था शटर के लॉक टूटे हुए थे तथा दोनों मशीनों के साथ भी तोड़-फोड़ की हुई थी। मशीनों के कई हिस्सों को लोहे की राड से अलग किया गया। अधिकारी का कहना है कि कैश कितना चोरी हुआ है, इसका पता मशीन हेड ऑफिस बेलापुर के रिकॉर्ड की जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा। एटीएम कक्ष में दो मशीन हैं। जिनमें एक हाल ही में लगाई गई थी। उसी नई मशीन में बुधवार शाम को टारगेट के अनुरूप 15 लाख रुपए पूरे किए गए थे। दूसरे एटीएम में कैश डिमांड से संबंधित मैसेज नहीं मिला था तथा अधिकारी के अनुसार उसका इस्तेमाल भी कम था, ऐसे में उसमें बुधवार से पहले ही कैश लोड था।
मैनेजर ऑफिस का कैमरा खराब था
तोड़े गए एटीएम दो माह में होंगे ठीक
बदमाशों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के तोड़े गए दोनों मशीनों को ठीक करवाने में डेढ़ से दो माह लग जाएंगे। ऐसे में स्थानीय शाखा के एटीएम कक्ष से लोग नकदी नहीं निकाल पाएंगे। इससे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी क्योंकि नए बस अड्डा क्षेत्र में केवल स्टेट बैंक के ही एटीएम थे। अन्य 6 एटीएम पुराना बस अड्डा क्षेत्र में हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम ठीक करवाने में समय लगेगा। प्रबंधक ने कहा क