पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवाहर नगर में छात्राओं के 7 मोबाइल और नकदी उड़ाई

जवाहर नगर में छात्राओं के 7 मोबाइल और नकदी उड़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहरनगर स्थित एक मकान में बीती रात चोर ने किराये पर रह रही गवर्नमेंट कॉलेज की छात्राओं के बैग खंगाले। चोर छात्राओं के मोबाइल और नकदी उड़ा कर भाग गया। सारा घटनाक्रम पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में नजर अाए चेहरे से चोर को तलाश करने का प्रयास कर रही है।

इस संबंध में सुदेश कुमारी की शिकायत पर अनजान के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया है।

जवाहर नगर की गली नंबर 6 स्थित मुंशीराम के मकान के चोर घुसा। उनके मकान में 12 छात्राएं किराये पर रहती हैं। इनमें 10 छात्राएं गवर्नमेंट काॅलेज में पढ़ाई करती हैं, जबकि एक छात्रा नौकरी और एक सीटेट की तैयारी कर रही है। ये सभी मकान में दूसरी मंजिल पर रहती हैं। बीती रात एक चोर मकान के पीछे के लगे पाइप के सहारे से ऊपर चढ़ गया।

यहां से आरोपी पहले तो कमरों से सभी छात्राओं के बैग बाहर लेकर आया। इसके बाद उसने एक एक करके सारे बैगों से जो मिला वह समेट लिया। छात्राओं ने बताया कि चोर उनके बैग से 7 मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी उड़ा ले गया। वारदात के समय छात्राएं सो रही थीं।

छात्राओं ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वे उठी तो तीन बैग उनके कमरों के गेट पर पड़े मिले। इन तीनों बैग से सारा सामान गायब था। बाद में देखा तो कमरे में रखे सारे बैगों को चोर ने खंगाल रखा था। इसके बाद छात्राओं ने मामले की सूचना मुंशीराम को दी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से आरोपी के फिंगर प्रिंट लिए हैं।

फुटेज लाइव

>पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के समय के अाधार पर आरोपी रात 1.40 बजे मकान के ऊपरी हिस्से में चढ़ा।

> फुटेज के हिसाब से आरोपी 40 मिनट तक मकान के अंदर रहा। इस दौरान उसने वारदात की।

> वारदात के बाद आरोपी 2.20 बजे घर से निकल रहा है। फुटेज में आरोपी गली से जाता िख रहा है।