खुंब उत्पादन प्रशिक्षण शिविर
हिसार | एचएयूके सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान का तीन दिवसीय खुंब उत्पादन प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर पादप रोग विभाग के अध्यक्ष डाॅ. एसएस कड़वासरा ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। सह निदेशक डाॅ. आरएस राणा ने प्रतिभागियों काे खुंब उत्पादन के तथ्यों के बारे में बताया। उन्होंने डॉ. सुरजीत सिंह और डाॅ. अश्विनी दहिया का प्रशिक्षण देने के लिए आभार जताया। प्रशिक्षण के संयोजक डाॅ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि युवा और छोटे किसान खुंब उत्पादन से अच्छी आजीविका चला सकते हैं।