- Hindi News
- दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसपी से लगाई गुहार
दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसपी से लगाई गुहार
अग्रोहागांव की एक महिला ने गुरुवार को पुलिस कप्तान को शिकायत देकर बेटी से दुष्कर्म करने वाले की गिरफ्तारी की मांग और अग्रोहा थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। अग्रोहा निवासी महिला ने बताया की करीब पांच वर्ष पूर्व उसके पति जगत सिंह की बीमारी से मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसने बताया कि 10 अगस्त को उसकी बड़ी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का सोनू घर में घुस आया और पिस्तौल के बल पर बेटी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके उसकी बेटी को 15 अगस्त को हिसार के सेफ हाउस भेज दिया और आरोपी को जेल भेज दिया। उसकी बेटी अपनी मर्जी से एक सितंबर को अपने घर गई और 15 सितंबर को आरोपित सोनू भी जेल से जमानत पर घर गया। अब सोनू उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है।