- Hindi News
- हांसी हलके में नहरी पानी की नहीं रहेगी कमी : छत्तरपाल
हांसी हलके में नहरी पानी की नहीं रहेगी कमी : छत्तरपाल
हांसीविधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार प्रोफेसर छत्तरपाल सिंह ने गुरुवार को अपना जनसंपर्क अभियान जारी रखते हुए हलके के गांव धमाना, कवांरी, मुजादपुर सुलतानपुर का दौरा किया।
प्रो. सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कहा कि हांसी हलके में नहरी पानी की समस्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर हांसी में नहरी पानी की कमी नहीं रहेगी।
सत्ता में आने पर हांसी में भरपूर विकास कार्य करवाएं जाएंगे। प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। रोजगार के नये साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। औद्योगिक हब स्थापित किया जाएगा। गुंडागर्दी से छुटकारा दिलवाकर स्वच्छ सुशासन दिया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान हांसी से भाजपा प्रत्याशी प्रो. छत्तरपाल सिंह।